बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा है. ऐसे में बीजेपी की टिकट पर दरभंगा के अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं मैथिली ठाकुर ने ‘पाग’ विवाद को लेकर कड़ा जवाब दे दिया है.

मैथिली ठाकुर ने कहा, हमें फंसाने की कोशिश में ये प्रोपागेंडा फैलाया गया लेकिन वे अपनी साजिश में नाकाम रहें.



मैथिली ठाकुर ने कहा, ‘पाग’ के अंदर से मखाना उठाकर मैंने नहीं खाया था. हमारी संस्कृति हमारी मां समान है. इस दौरान अपने विरोधियों पर इशारे-इशारे में निशाना साधते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा, दो-तीन लोगों का पीआर स्टंट चला लेकिन यह कोशिश नाकाम थी.



उन्होंने कहा कि इस बात का सबूत ही नहीं है कि मैंने मखान खाते हुए ‘पाग’ को जूठा किया. इस तरह से बीजेपी की प्रत्याशी ने उनके वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पूरी सफाई दी.



























Be First to Comment