Press "Enter" to skip to content

दरभंगा में छापेमारी, निगरानी की टीम ने अभियंता के ठिकानों को खंगाला

दरभंगा. बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जहां सबकी नजर उम्मीदवारों के खर्च पर है, वहीं निगरानी विभाग की टीम बुधवार की सुबह दरभंगा में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के घर छापेमारी करने पहुंची है.

सुबह से ही विशेष निगरानी इकाई की टीम दरभंगा में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रणव कुमार की संपत्ति को खंगाल रही है.बिहार की विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रणव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है.

प्रणव कुमार वर्तमान में दरभंगा में कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हैं. भागलपुर व मुजफ्फरपुर का अतिरिक्त प्रभार भी आज कल वो संभाल रहे हैं. एसवीयू ने उनके खिलाफ पीसी एक्ट 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(बी), 13(2) और 12 के तहत कांड संख्या 22/2025 दर्ज किया है.

प्रणव कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी सेवा अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए अवैध रूप से और जानबूझकर लगभग 1,59,52,032 की नजायज संपत्ति अर्जित की, जो उनके ज्ञात वैध आय स्रोतों से कहीं अधिक है. संपत्ति के स्रोत के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ कोर्ट से तलाशी वारंट जारी हुआ है.

निगरानी की टीम दरभंगा, भागलपुर और पटना में उनके कार्यालयों और आवासीय परिसरों को खंगाल रही है. छापेमारी के दौरान एसवीयू की टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारियां मिलने की उम्मीद है.

Share This Article
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *