समस्तीपुर : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने बंगाली टोला स्थित जिला से रामज्ञान के नेतृत्व में मार्च निकाला.

यह मार्च स्टेशन चौक, मारवाड़ी बाजार होते हुए मगरदही घाट स्थित भगत सिंह स्मारक पर पहुंचा. कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.



मौके पर सभा अर्जुन कुमार की अध्यक्षता में सभा हुई. कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों व उनके देश के प्रति समर्पण को याद किया.



सभा को अभिषेक आनंद, सुमित कुमार, अनिल प्रसाद, वीरेंद्र, गिरीश, कुणाल, अजय, प्रभात, कृष्णा, कुंदन, सुमित, अरुण, मनीष, पीयूष आदि ने अपने विचार रखे.











































Be First to Comment