Press "Enter" to skip to content

पितृपक्ष में ट्रेन से आने-जाने वाले तीर्थ यात्रियों को आरपीएफ ने की मदद

गया जी. गया रेलवे स्टेशन पर पितृपक्ष मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की सेवा में आरपीएफ, मेरी सहेली टीम, रेलवे अधिकारी और रेल कर्मचारी सक्रिय रहे. मेले में बाहर से आए लगभग 30 हजार तीर्थयात्रियों की मदद की गयी.

आरपीएफ की टीम ने यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में सहायता प्रदान की. इसके अलावा, ओवरब्रिज पर चढ़ने-उतरने और सीट तक बैठाने में भी यात्रियों की मदद की गयी.

इस संबंध में आरपीएफ सीनियर कमांडेंट जेथिन बी. राज ने बताया कि बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए आरपीएफ की टीम हमेशा तत्पर है.

समापन के दिन प्लेटफॉर्म नंबर एक से सात तक यात्रियों की मदद की गयी. ट्रेन में चढ़ने-उतरने से लेकर सीट पर बैठाने तक सभी गतिविधियों की देखरेख आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने की.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *