भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दिन अचानक मौसम बदल गया। शाम के समय बादलों की गर्जना और बिजली के साथ कई क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई।

नर्मदापुरम रोड, कोलार रोड, बावड़िया, एमपी नगर, अरेरा कॉलोनी और आसपास के इलाकों में करीब दो घंटे तक भारी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि इस समय पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार पर ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है, वहीं दक्षिण पश्चिम विदर्भ में भी एक ऊपरी हवा चक्रवात बना हुआ है।



मध्य प्रदेश के मध्य भाग से बंगाल की खाड़ी, पूर्वी विदर्भ और तेलंगाना तक फैली टर्फ के कारण यहां नमी बनी हुई है, जिससे अगले 14 घंटे भारी बारिश की संभावना बढ़ गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा भी कई राज्यों से गुजर रही है और ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के कारण मौसम बिगड़ने की आशंका है।





























Be First to Comment