बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले में चोरों ने शुक्रवार की रात थाना सुरसंड थाना क्षेत्र के राधाउर गांव में एक व्यक्ति के खलिहान पर लगी जेसीबी का कीमती पार्ट्स, ट्रैक्टर की बैट्री व पंपसेट का मोटर चोरी कर ले गया.

उक्त घटना राधाउर वार्ड संख्या 14 निवासी मदन राय के पुत्र मुकेश राय के खलिहान पर घटी. गृहस्वामी ने बताया कि करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी हुई है.



सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के निर्देश पर प्रशिक्षु पुअनि राजीव कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की. वहीं, सोनबरसा एसएसबी कैंप से डॉग स्क्वायड की टीम को बुलवाया गया. पर, कोई सुराग हाथ नहीं लग सका.



























Be First to Comment