Press "Enter" to skip to content

पितृपक्ष मेला पैकेज व कैब सुविधा की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) की कैब सुविधा और पितृपक्ष मेला पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू हो गई है. पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने शुक्रवार को इसका शुभारंभ किया.

कोई भी आदमी अब बिहार राज्य पर्यटन निगम की वेबसाइट के ऑनलाइन सर्विस सेक्शन में जाकर कैब सुविधा और पितृपक्ष पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इस नई सुविधा के शुरू होने के बाद अब कोई भी व्यक्ति कहीं से भी बिहार पर्यटन से जुड़ी गाड़ियों (कार, कैरावैन या ट्रैवलर) की बुकिंग बहुत ही आसानी से कर सकते हैं.

पर्यटन मंत्री के कहा कि अपनी सुविधानुसार पैकेज का चयन कर श्रद्धालुओं को न केवल गयाजी पहुंच कर पिंडदान करने का मौका मिलेगा बल्कि धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने में पर्यटन विभाग की विशेष मदद भी मिलेगी. स्वयं यात्रा नहीं कर सकने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सेवा भी उपलब्ध कराई गई है.

मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग की तरफ से पहले से ही राजगीर के रोप-वे की ऑनलाइन टिकट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. अब आने वाले दिनों में विभाग से जुड़े तमाम होटल आदि की भी बुकिंग ऑनलाइन की जा सकेगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *