बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. बीयर की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मद्य निषेध विभाग की टीम ने बराही बॉर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बोतल बीयर के बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.



गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुरसंड निवासी अनिल कुमार मेहता के पुत्र कुणाल कुमार एवं मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मीनापुर निवासी लालबाबू प्रसाद के पुत्र सुजीत कुमार के रुप में की गयी है.



वहीं, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली गयी है. इस संबंध में दारोगा नीरज कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
















































Be First to Comment