Press "Enter" to skip to content

तालाब में गिर गई बेकाबू कार, तीन लोगों की चली गई जान

बिहार के पटना के रानी तालाब इलाके में शनिवार 12 जुलाई को एक बेकाबू कार नहर में गिर गई. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है.

पुलिस के अनुसार, यह हादसा रानी तालाब थाने के सरैया गांव में हुआ, जहां एक बेकाबू कार सोन नहर में गिर गई. कार में पांच लोग सवाल थे, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई. रानी तालाब थाना के अधिकारी ने बताया कि रैया गांव के पास एक वाहन के नहर में गिर जाने की सूचना प्राप्त हुई.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से सभी पांच लोगों को नहर से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. इलाज के दौरान दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो घायल लोगों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है.

मृतकों की पहचान निर्मला देवी (52), नीतू सिंह (35) और अस्तित्व सिंह (10) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, वैशाली जिले के नंदन सिंह अपने परिवार के साथ कार से छत्तीसगढ़ से अपने गांव वापस लौट रहे थे.

माना जा रहा है कि ड्राइव करते समय नंदन सिंह को नींद आ गई, जिससे कार का नियंत्रण खो गया और कार नहर में गिर गई. इस हादसे में नंदन सिंह की मां, पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि नंदन सिंह और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हैं.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *