Press "Enter" to skip to content

अस्पताल के वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया

बिहार राज्य के दरभंगा जिले में बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना सिसौनी-शंकर लोहार पथ पर पटनिया गांव के समीप उस समय हुई जब एक चलंत मवेशी अस्पताल के वाहन ने एक बाइक सवार मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया.

जानकारी के अनुसार दरभंगा से इलाज कर अपने गांव 26 वर्षीय मनोहर चौधरी और उनकी मां 50 वर्षीय सुशीला देवी बाइक से आ रहे थे. इसी दौरान पटनिया गांव के पास तीखे मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रहे चलंत पशु अस्पताल की वैन ने टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मां-बेटा सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए. घटना के बाद चलंत अस्पताल वाहन के चालक ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मनोहर चौधरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं मां सुशीला देवी का इलाज बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *