Press "Enter" to skip to content

चुनाव के दौरान पुलिस ने ले लिया हिरासत में

बिहार के गोपालगंज में हथुआ नगर पंचायत के वार्ड 12 में उपचुनाव प्रशासनिक चौकसी के बीच संपन्न हुआ. इस दौरान 50 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग की.  सुबह सात बजे से मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे थे.

इसी दौरान विभिन्न प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के द्वारा अपने पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाया गया, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो से अधिक लोगों को हिरासत में लिया.

इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण चली. कुल 478 मतदाताओं में 261 मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया.

चुनाव को लेकर प्रशासन के अधिकारी हाइ अलर्ट मोड में रहे. उपचुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसके लिए प्रशासन की ओर से काफी सख्ती बरती गयी. खुद जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी डॉ शशि प्रकाश राय स्थिति पर नजर बनाये हुए थे.

जबकि हथुआ एसडीओ सह अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी अभिषेक कुमार चंदन, हथुआ एसडीपीओ आनंद कुमार गुप्ता सहित अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान हुआ. तीन उम्मीदवार मधुवन कुमार, उज्ज्वल कुमार एवं शीला देवी के भाग्य के फैसले मतदाताओं ने इवीएम में कैद कर दिये हैं. अब उसका निर्णय 30 जून को होगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *