Press "Enter" to skip to content

सुनीता विलियम्स भारत आएंगी!

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स धरती पर सकुशल लौट चुकी है। सुनीता के धरती पर लौटने का इंतजार पूरी दुनिया कर रही थी। अंतरिक्ष यात्री 286 दिनों के लंबे अंतराल के बाद धरती पर लौटी है। सुनीता विलियम्स के धरती पर वापस लौटने के बाद उनकी एक चचेरी बहन ने भी खास बात कही है।

सुनीता विलियम्स की चचेरी बहन ने बुधवार को राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) की अंतरिक्ष यात्री के 286 दिनों के बाद पृथ्वी पर लौटने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि सुनीता जल्द ही भारत भी आ सकती है। स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान द्वारा सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर सहित दो अन्य चालक दल के सदस्यों को पृथ्वी पर वापस लाने के बाद एनडीटीवी से बात करते हुए, फल्गुनी पंड्या ने अंतरिक्ष यान के उतरने के क्षण को “अवास्तविक” बताया।

उन्होंने पुष्टि की कि सुनीता विलियम्स जल्द ही अपने देश भारत आएंगी। सुनीता अपने परिवार के साथ यहां छुट्टियां बिताने की योजना बना सकती है। एनडीटीवी ने पांड्या के हवाले से बताया, “हम साथ में छुट्टियां मनाने की भी योजना बना रहे हैं। परिवार के साथ खूब समय बिताने का मौका मिलेगा।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सुनीता विलियम्स को एक भावपूर्ण पत्र लिखकर उन्हें शीघ्र ही भारत आने का निमंत्रण दिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *