Press "Enter" to skip to content

एक्स्ट्रा क्लास के बहाने घर पर बुलाता था बुजुर्ग ट्यूशन टीचर

गुजरात के भरूच जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अंकलेश्वर तहसील में एक बुजुर्ग ट्यूशन टीचर पर अपनी ही 13 साल की मासूम छात्रा के साथ रेप करने और उसे गर्भवती करने का गंभीर आरोप लगा है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार पीड़िता आरोपी टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाया करती थी। 63 वर्षीय आरोपी पिछले चार साल से कोचिंग दे रहा था। वह छात्रा को ‘एक्स्ट्रा क्लास’ के नाम पर हर रविवार को अकेले अपने पास बुलाता था। इसी दौरान उसने बच्ची की मासूमियत का फायदा उठाते हुए उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ने बच्ची को डराया-धमकाया भी था ताकि वह किसी को कुछ न बता सके। बच्ची इस कदर सहमी हुई थी कि उसने महीनों तक यह राज अपने दिल में दबाए रखा लेकिन जब उसे अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए।

महिला डॉक्टर द्वारा की गई जांच में जो खुलासा हुआ उसने परिवार के पैरों तले जमीन खिसका दी। महज 13 साल की बच्ची डेढ़ महीने की गर्भवती थी। परिजनों के काफी पूछने पर बच्ची ने रोते हुए टीचर की पूरी काली करतूत बयां कर दी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GUJARATMore posts in GUJARAT »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *