Press "Enter" to skip to content

रेलवे स्टेशन पर नये साल में मिलेंगी नयी सुविधाएं

गया. डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने डीडीयू-गुरारू रेलखंड का निरीक्षण किया. इस दौरान गुरारू रेलवे स्टेशन पर हो रहे कामकाज को देखा और कई निर्देश दिये. डीआरएम ने कहा कि हर योजनाओं को समय-सीमा के अंदर पूरा करें. यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है.

बताया जाता है कि नये साल में गुरारू रेलवे स्टेशन पर कई सुविधाएं दी जायेंगी. इसके लिए हर स्तर पर कामकाज किया जा रहा है. इसके बाद डीआरएम ने निरीक्षण यान ”परख” से गुरारू, रफीगंज व अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन का निरीक्षण किया. यात्री सुविधा, रेल परिचालन, साफ-सफाई के साथ अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन विकास संबंधी कार्यों का अवलोकन किया.

मौके पर सीनियर डीइएन को-ऑर्डिनेशन सूरज कुमार, सीनियर डीसीएम राजीव रंजन, सीनियर डीइइ सुनील सिंह यादव, सीनियर डीओएम केशव आनंद, सीनियर डीएसटीइ विवेक सौरभ व अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे.

गुरारू रेलवे स्टेशन पर आरा-रांची और एकात्मकता एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर जदयू नेता सुनील पासवान के नेतृत्व में डीआरएम उदय सिंह मीणा को ज्ञापन सौंपा गया. इसमें आरा-रांची जाने के लिए आरा-रांची एक्सप्रेस और गया से लखनऊ जाने के वाली एकात्मकता एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गयी है. इस दौरान जदयू नेता सुनील पासवान ने कहा कि इन ट्रेनों के ठहराव समेत यात्री सुविधाओं के लिए लगातार मांग उठाये जाने के बाद भी अब तक सुनवाई नहीं हुई है. उन्होंने डीआरएम से गया जाने के लिए सुबह में एक भी पैसेंजर ट्रेन नहीं है. इससे आम लोगों को बहुत दिक्कत होती है.

उन्होंने कहा कि गुरारू रेलवे स्टेशन पर आरा-रांची और एकात्मकता एक्सप्रेस का जल्द ठहराव नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जायेगा. सामाजिक कार्यकर्ता सह जदयू नेता मोहम्मद नइम अंसारी ने कहा कि लंबे समय से गुरारू स्टेशन पर आरा-रांची और एकात्मकता एक्सप्रेस के ठहराव की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं, फिर भी मांग पूरी नहीं हुई. उन्होंने कहा कि अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है. मौके पर संजय अग्रवाल, गोलू कुमार, अजय कुमार, श्रीप्रकाश, प्रणव प्रकाश समेत कई लोगों ने डीआरएम से गुरारू स्टेशन पर इन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव कराने आग्रह किया है. साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *