बिहार में इन दिनों ठंड ने दस्तक दे दी है. दिन के वक्त तो ठंड का एहसास नहीं हो रहा है लिकिन सुबह-शाम मौसम में ठंडापन काफी बढ़ा है. अगर हम राजधानी पटना की बात करें तो यहां धूप खिलने के बावजूद मौसम में ठंडापन है. यहां भी सुबह शाम अधिक ठंड महसूस किया जा रहा है. खासकर शाम के वक्त ठंड अधिक बढ़ रही है.

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि राज्य के ज्यादातर हिस्से में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. इस कड़ी में पटना में गुरुवार का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है.

वहीं, दूसरी ओर राज्य में सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 30.8 डिग्री और सबसे न्यूनतम तापमान औरंगाबाद में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. जबकि, पूर्णिया जिले में सबसे कम विजिबिलिटी 800 मीटर दर्ज हुई है. पिछले 24 घंटों के अंदर राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई है.
























Be First to Comment