गया जी. आरपीएफ की टीम ने गया-कोडरमा रेलखंड स्थित अभियान के दौरान लावारिस हालत में विदेशी शराब जब्त की.

हालांकि, शराब धंधेबाज भागने में सफल हो गये. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान एक ब्लू रंग का पिट्ठू बैग बरामद किया गया.



बैग के बारे में यात्रियों से पूछताछ की गयी, लेकिन किसी ने कुछ भी नहीं बताया. इसके बाद आरपीएफ की टीम ने बैग को बरामद कर खोला तो उसमें से 13 बोतल विदेशी शराब पायी गयी.


इसके बाद रेल थाने में शराब धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.





























Be First to Comment