Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत, चालक फरार

गोपालगंज. मांझा थाना क्षेत्र के कोइनी ब्लॉक के समीप शनिवार की सुबह ठेला पर फल बेचने वाले व्यक्ति की बाइक की चपेट में मौत हो गयी. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया.

परिजनाें के अनुसार मृतक भैंसाही तुरहा टोली गांव के निवासी नगीना साह के पुत्र प्रभु साह के रूप में हुई है. वह लंबे समय से ठेला लगाकर फल बेचने का काम करता थे.

बताया जाता है कि सुबह प्रभु साह ठेला लेकर बाजार जा रहे थे. इसी दौरान कोइनी ब्लॉक के पास समिति की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक के जोरदार धक्का मारने से प्रभु साह गंभीर रूप से घायल हो गये.

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया.

मांझा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुट गयी है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *