बिहार में ट्रेन से गिरकर छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई. दानापुर रेल मंडल के बिहटा स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक ग्रेजुएट की छात्रा की जान चली गई.

मृतका की पहचान रानी तालाब थाना इलाके के बेरर गांव निवासी सलोनी कुमारी के रूप में हुई है. साथ ही गंभीर रूप से घायल सहेली की पहचान बिक्रम दतियाना निवासी अशोक मिस्त्री की बेटी मुस्कान के रूप में हुई है.



जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं सुबह दानापुर जाने के लिए घर से निकली थी. उन्हें लोकल ट्रेन पकड़ना था, लेकिन जानकारी के अभाव में जयनगर एक्सप्रेस पर सवार हो गई. पूछने पर जब पता चला कि यह ट्रेन दानापुर में नहीं रुकती, तो दोनों घबरा गईं.



इस दौरान चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में पैर फिसल जाने के कारण सलोनी और मुस्कान प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ी, जिससे सलोनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहेली मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गई. जीआरपी ने मुस्कान को अस्पताल में भर्ती कराया.































Be First to Comment