Press "Enter" to skip to content

खुशियों के लिए रहिए तैयार, इस दिवाली जनता को बड़ी राहत देने की तैयारी में है मोदी सरकार

मोदी सरकार इस दिवाली पर आम जनता को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। खबरों के अनुसार, छोटी कारों और मोटरसाइकिलों पर लगने वाले GST को वर्तमान 28% से घटाकर 18% करने पर विचार किया जा रहा है।

यदि यह फैसला लागू होता है तो मारुति सुजुकी जैसी कंपनियों की गाड़ियां काफी सस्ती हो जाएंगी। खासकर मारुति एस-प्रेसो जैसी एंट्री-लेवल कार पर ग्राहकों को अच्छी बचत का मौका मिलेगा।

इस कदम से न केवल ग्राहकों की जेब पर बोझ कम होगा, बल्कि ऑटोमोबाइल बाजार में भी नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान में छोटी कारों पर 28% GST और 1% सेस, यानी कुल 29% टैक्स लगता है। इसी वजह से कई कारों की कीमतें अधिक हो जाती हैं।

उदाहरण के लिए, यदि किसी कार की बेस कीमत 5 लाख रुपये है, तो टैक्स जोड़ने के बाद इसकी कीमत लगभग 6.45 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। लेकिन अगर सरकार GST को घटाकर 18% करती है, तो सेस सहित कुल टैक्स 19% होगा। इस स्थिति में वही कार लगभग 5.90 लाख रुपये में उपलब्ध हो सकती है, जिससे ग्राहकों को लगभग 10% की बचत होगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *