मुजफ्फरपुर में रेलवे के वाणिज्य विभाग में काम करने वाले कर्मियों को अब ड्यूटी आने-जाने का सबूत दिखाना होगा. इसके लिए बायोमेट्रिक सिस्टम की व्यवस्था की गई है. टीटीई अब साइन ऑन कर ड्यूटी पर जाएंगे, जब ड्यूटी खत्म करेंगे तो फिर उन्हें साइन ऑफ करना होगा.

इसके लिए रेलवे की तरफ से चीफ टिकट इंस्पेक्टर के कार्यालय में बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जाएगा. यह व्यवस्था देश में पूर्व मध्य रेल के सोनपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व रतलाम डिवीजन में शुरू कर दी गई है. कार्यालय में बैठे ही वाणिज्य विभाग के सीनियर अधिकारी सभी टीटीई की ड्यूटी की जानकारी कंप्यूटर पर एक क्लिक कर देख सकेंगे.



मिली जानकारी के अनुसार पहले यह पता ही नहीं चलता था कि कौन टीटीई किस ट्रेन में है और कोई प्लेटफॉर्म पर या एक्वायड में ड्यूटी कर रहा है. हालांकि, इस व्यवस्था से टीटीई को पूरी तरह बांध दिया गया है. अब वह बगैर छुट्टी लिए किसी सैर-सपाटा पर नहीं जा सकेंगे.



रेलवे का मानना है कि इस प्रणाली से पारदर्शिता में सोनपुर मंडल चुनिंदा डिवीजनों में अव्वल होगा. इससे धोखाधड़ी भी कम होगी और गोपनीयता मजबूत होगी.

































Be First to Comment