मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को आखिरकार पुष्टि कर दी कि उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है. इस महीने की शुरुआत में, कई खबरें चल रही थीं कि अर्जुन ने मुंबई के व्यवसायी रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई कर ली है.

हालांकि, सचिन और उनके परिवार ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी, जिससे सोशल मीडिया पर कई अटकलें लगाई जाने लगीं. रेडिट पर एक आस्क मी एनीथिंग (AMA) सेशन के दौरान, 52 वर्षीय सचिन ने अर्जुन के जीवन में इस बड़े कदम के बारे में खुलासा किया.



सेशन के दौरान एक यूजर ने सचिन से पूछा, ‘क्या अर्जुन ने सच में सगाई कर ली है?’ सचिन ने जवाब देते हुए कहा, ‘हां, उन्होंने ऐसा किया और हम सभी उनके जीवन के नये चरण के लिए बहुत उत्साहित हैं. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन और सानिया की सगाई में केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए.



सानिया का परिवार होस्पिटालिटी और खानपान के क्षेत्र में जाना-माना नाम है. वे इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी के मालिक हैं. सानिया की बात करें तो वह मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में नामित भागीदार और निदेशक हैं. 25 वर्षीय अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं.














































Be First to Comment