Press "Enter" to skip to content

महिला और बेटी तो नदी में डूब गई, बेटे को युवक ने बचाया

पटना में आर्थिक तंगी और पागल पति से परेशान एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी. इस घटना में महिला और उसकी बेटी तो डूब गई, जबकि एक युवक ने महिला के बेटे को नदी से निकालकर बचा लिया.

घटना मोकामा टाल क्षेत्र के चकसम्या ग्रामीण पुल की है. मृतक महिला की पहचान सम्यागढ़ गांव निवासी के रूप में हुई है. जानकारी मिली है कि शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे कुंदन महतो की पत्नी मनीषा देवी (40 वर्ष) अपने दो बच्चों, मिस्टी कुमारी (7 वर्ष) और कार्तिक कुमार (4 वर्ष) के साथ घर से निकल गई.

ई-रिक्शा पर बैठकर वह थोड़ी दूर चकसम्या पुल पर पहुंचकर बच्चों समेत महिला उतर गई. महिला एक झोला कपड़ा भी साथ लाई थी. पुल पर पहुंचकर मनीषा ने झोला को रख दिया और बेटे कार्तिक को गोद में लेकर बाड़ी नदी में फेंक दिया. इसके बाद महिला ने पुत्री को भी पकड़कर नदी में फेंक दिया और खुद भी छलांग लगा दी.

पूरी घटना को देख रहा एक युवक भी नदी में कूद पड़ा और महिला के बेटे कार्तिक को सुरक्षित बचा लिया. घटनास्थल से एक झोला कपड़ा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. घटना की खबर पाकर मौके पर सम्यागढ़ थाने की पुलिस पहुंची. बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी उमड़ पड़ी. स्थानीय गोताखोरों की टीम ने बेटी मिस्टी कुमारी के शव को बरामद कर लिया है. जबकि महिला की तलाश जारी है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *