Press "Enter" to skip to content

बार्डर पर मेडिकल कैंप लगाकर कर्मियों और लोगों की हुई जांच

रक्सौल. भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एकीकृत जांच चौकी में गुरुवार को मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया. उत्तर बिहार के प्रसिद्ध अस्पतालों में शामिल एसआरपी मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार के नेतृत्व की टीम के द्वारा यहां आइसीपी में काम करने वाले कर्मियों और स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उनके बीच दवा का वितरण किया गया.

कैंप के दौरान एसआरपी के निदेशक डॉ. सुजीत ने बताया कि भागदौड़ की जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं हो रही है. शरीर में छोटी परेशानी को लोग नजरअंदाज कर देते है, जिसका परिणाम बाद में गंभीर हो जाता है.

ऐसे में हर व्यक्ति को अपने शरीर की जांच एक निश्चित अंतराल पर करा लेनी चाहिए, इससे रोगों को पहचान करने में आसानी होती है तो समय रहते इलाज शुरू हो पाता है. आयोजित मेडिकल कैंप में 250 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी.

जिसमें मुख्य रूप से नि:शुल्क सुगर, यूरिक एसीड, बीपी आदि की जांच की गयी. कैंप के बाद टीम में शामिल मेडिकल के सदस्यों को आइसीपी प्रबंधन के द्वारा सम्मानित भी किया गया.

मौके पर विमल सर्राफ, मो. निजामुदिन, डॉ. एस के सिंह, डॉ. सोनाली गुप्ता, डॉ. मनीता, डॉ. इजहार, डॉ. अबदुल्लाह, डॉ. प्रीतम, डॉ. एस के मिश्रा सहित स्वास्थ्य कर्मी प्रवीण, नबीउल्लाह, आशीष, प्रियंका, शामली, रेखा, निशा, राजीव, कुंदन, समीर सहित अन्य मौजूद थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from RAXAULMore posts in RAXAUL »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *