Press "Enter" to skip to content

हादसा ऐसा कि इ-रिक्शा और पिकअप की टक्कर में घायल महिला समेत दो को किया गया रेफर

रामगढ़वा. राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने इ-रिक्शा व पिकअप के बीच आमने सामने की टक्कर में इ रिक्शा का चालक व उसपर सवार महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया.

घायलों में चालक नरीरगीर निवासी एजाजूल रहमान व परसौनी नेपाल की मंजू देवी के रुप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार रक्सौल की ओर से आ रही ई रिक्शा व सुगौली की ओर से आ रहा पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गयी.

जिसमें ई रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया उसके चालक सहित उसपर सवार नेपाल की महिला घायल हो गयी जबकि दो छोटे-छोटे बच्चे बाल बाल बच गये.

घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने पिकअप व ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए भेज दिया.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RAXAULMore posts in RAXAUL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *