Press "Enter" to skip to content

दो किलो से अधिक अफीम के साथ महिला समेत तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण में सूखे नशे की तस्करी का पर्दाफाश हुआ है. चकिया पुलिस ने एसटीएफ के नारकोटिक्स सेल से मिली सूचना के आधार पर 2.17 किलोग्राम अफीम के साथ एक महिला सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है.

यह कार्रवाई रेलवे रैक के सामने चीनी मिल जिरात में की गई. पुलिस ने इस कार्रवाई में आशीष कुमार (21), गुड्डी देवी (32) व कुंदन कुमार(19) को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार लोगों में आशीष कुमार और गुड्डी देवी दोनों थाना क्षेत्र के रामकरण पकड़ी वार्ड नंबर 5 निवासी बताए जाते हैं. कुंदन कुमार कल्याणपुर थाना के कटहरिया का रहने वाला है. 

पुलिस ने आशीष के पास से 1.09 किलोग्राम और गुड्डी देवी के पास से 1.084 किलोग्राम अफीम बरामद की है. एक बाइक और दो एंड्रॉयड फोन भी जब्त किए गए हैं.

Share This Article
More from BHOJPURMore posts in BHOJPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *