Press "Enter" to skip to content

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ट्रेनों पर आरपीएफ की रहेगी कड़ी नजर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर को लेकर रेल मंडल में सुरक्षा व्यवस्था को चौकस कर दिया गया है. खासकर दिल्ली व मुंबई जाने वाली ट्रेनों पर आरपीएफ की कड़ी नजर होगी. सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए आरपीएफ और रेलवे पुलिस दोनों का संयुक्त अभियान चलाया जायेगा. कड़ी सुरक्षा बरती जायेगी.

यात्रियों के आवागमन के अलावा पार्सल बुकिंग आरक्षण और टिकट काउंटर ऊपर विशेष निगाह बरतने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा फुट ओवर ब्रिज पर भी किसी तरह की भीड़ भार को अविलंब हटाने को कहा गया है. मंडल के विभिन्न आरपीएफ इंस्पेक्टर्स को भी अलग-अलग दिशा निर्देश दिये गये हैं. डॉग स्क्वायड से भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जायेगा.

सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने को कहा गया है. हालांकि ट्रेनों में निश्चित अनुपात के आधार पर ही सुरक्षा बल के जवान गश्ती में तैनात रहेंगे. प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, पार्सल, भीड़ भाड़ आदि जगह पर विशेष सतर्कता बरती जायेगी.

इधर, स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेल पुलिस की ओर से भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. सभी प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात बलों को लावारिस वस्तुओं के अलावा संदिग्ध यात्रियों पर भी नजर रखने की हिदायत दी गई है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *