Press "Enter" to skip to content

गोदरेज तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर हुए फरार

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र की लदौरा पंचायत के वार्ड छः में उमेश कुंवर के घर में देर रात अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की. चोर घर के पीछे दीवाल फांद कर सीढी के रास्ते घर में प्रवेश किये. दरवाजा गेट अन्दर से लगा दिया.

दो रूम का ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हुए. चोरों ने घरों में रखे दो गोदरेज को तोड़ कर सोने-चांदी के आभूषण की चोरी कर ली. जिसकी कीमत गृह स्वामियों लगभग पांच लाख रुपये बता रहे हैं.

इसके अलावा घर में रखे एक लाख 25 हजार रुपए नकद चोरी करने की बात भी कही है. गृह स्वामी उमेश कुंवर का बताना है कि नया घर का गृह प्रवेश 4 अगस्त को होने वाला है. इसके लिए घर में कैश लाकर रखा था.

घटना के वक्त घर के लोग सो रहे थे. सुबह में देखा तो घर में इधर-उधर समान बिखरे थे. जिसके बाद सूचना कल्याणपुर पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने मामले की छानबीन की. थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BOLLYWOODMore posts in BOLLYWOOD »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *