नालंदा जिले के युवाओं के लिए रोजगार को लेकर नई संभावना हैं. इस कड़ी में बिहारशरीफ के प्रखण्ड कार्यालय स्थित श्रम संयुक्त भवन में 31 जुलाई को एक रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है.

इस मेले में तकनीशियन के 50 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा. यह जॉब कैंप ऑप्टिकल फाइबर क्षेत्र में कुशल तकनीशियनों की बढ़ती मांग को देखते हुए आयोजित किया जा रहा है.



डिजिटल युग में ऑप्टिकल फाइबर का महत्व तेजी से बढ़ रहा है. युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है. रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या आईटीआई डिप्लोमा है. उम्र सीमा 18 से 45 साल के बीच है, जो अलग-अलग आयु वर्ग के युवाओं को अवसर देती है.



इस रोजगार मेले से चयनित अभ्यर्थियों को राजस्थान, विजयवाड़ा या चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में काम करने का अवसर मिलेगा. कंपनी की तरफ से हर महीने 21,000 रुपए का वेतन दिया जाएगा.






























Be First to Comment