Press "Enter" to skip to content

टाटा-407 के तहखाने में रखी 30 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त

बेगूसराय नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टाटा 407 वाहन के जरिए एनएच- 31 के रास्ते शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है.

सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम अलर्ट हो गयी और एनएच-31 स्थित बलिदानी दुर्गास्थान के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गयी. इसी दौरान एक पुरानी टाटा 407 गाड़ी धीरे-धीरे मौके पर पहुंची. पुलिस ने इशारा कर उसे रुकवाया.

पहली नजर में गाड़ी सामान्य दिख रही थी. उसमें कुछ खाली बोरियां और अन्य सामान फैला हुआ था. लेकिन पुलिस की नजरें चौंकने वाली थी, जब एक सिपाही ने पेचकस से गाड़ी के फर्श का एक हिस्सा उखाड़ा तो वहां एक फिल्मी स्टाइल का तहखाना नजर आया.

तहखाने को खोलते ही पुलिस भी हैरान रह गयी. अंदर शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गयी थी. गाड़ी को जब पूरी तरह खाली किया गया तो लाखों रुपये की शराब बरामद हुई.

अनुमान है कि बरामद शराब की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक होगी. पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है. इस गाड़ी के जरिए शराब कहां से लाई गयी थी और इसकी सप्लाई किन्हें होनी थी, इसकी जांच में पुलिस जुट गयी है.

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DRINKSMore posts in DRINKS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *