दरभंगा एयरपोर्ट पर एक से दो माह के अंदर नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी. कैट -टू लगाने का काम टाटा कंपनी कर रही है. यह काम हर हाल में दुर्गा पूजा से पहले पूरा कर लिया जायेगा. इस बात की जानकारी सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दी है.

एयरपोर्ट पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे सांसद ने कहा है कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मानक के अनुसार बनाया जा रहा है. 912 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे न्यू टर्मिनल परियोजना को समय से पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद दरभंगा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान संभव हो पायेगी.



एयरफोर्स स्टेशन के कमांडेंट विक्रम सिंह और एयरपोर्ट के डायरेक्टर नदीम नजीम सहित सभी अधिकारियों तथा अभियंताओं के साथ निरीक्षण के बाद सांसद ने एयरफोर्स स्टेशन के कमांडेंट से नाइट लैंडिंग के सभी मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने ने नाइट लैंडिंग के लिए कैट टू के तहत आई लेस सिस्टम म्यूआर, इंस्टूमेट लाइटिंग आदि लगाने के कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए निर्देश दिये.



कमांडेंट व अधिकारियों ने बताया है कि नाइट लैंडिंग की सभी प्रक्रिया को दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा. ठंड के मौसम में अब कुहासा तथा खराब मौसम के बावजूद नाइट लैंडिंग में कोई दिक्कत नहीं होगी.





























Be First to Comment