Press "Enter" to skip to content

छत से गिरने से शिक्षक को सिर में लगी थी चोट, पटना एम्स में ली अंतिम सांस

चर्चित शिक्षक और समाजसेवी रामजन्म शर्मा का 60 वर्ष की आयु में पटना एम्स में इलाज के दौरान गुरुवार रात निधन हो गया. एक वर्ष पूर्व छत से गिरने के कारण उन्हें सिर में गंभीर चोट आयी थी.

हालात सामान्य होने के बाद हाल ही में फिर तबीयत बिगड़ी और उन्हें गया होते हुए पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है.

अजमतगंज के मुखिया सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि रामजन्म शर्मा शिक्षा और समाज सेवा में बेहद सक्रिय थे. वे भाजपा के पंचायत अध्यक्ष भी रहे थे. भाजपा के शिष्टमंडल ने अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में शोकाकुल परिवार से मुलाकात की.

वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने कहा कि उनके निधन से शिक्षा, समाजसेवा और राजनीति तीनों ही क्षेत्रों में एक गहरा खालीपन आ गया है.

शिष्टमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, अनिल शर्मा, पंकज नारायण दीपक, उपेंद्र सिंह व महेश शर्मा आदि शामिल थे.

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *