Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर शहर में पहली बार निकली भव्य बाल कांवड़ यात्रा, शिवभक्ति से गूंजा पूरा नगर

मुजफ्फरपुर। सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से संस्कृति शाखा के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर में पहली बार भव्य बाल कांवड़ यात्रा का सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस अनूठी यात्रा में बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा एवं भक्ति का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भगवा वस्त्रों से सुसज्जित नन्हे कांवड़िए हाथों में कांवड़ लिए, “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के साथ पूरे नगर में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देते हुए आगे बढ़े। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर बाल कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। अनेक स्थानों पर शीतल पेय, फल एवं प्रसाद की भी व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि बाल कांवड़ यात्रा का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था, अनुशासन, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास करना है। पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम को समाज के सभी वर्गों का भरपूर सहयोग एवं स्नेह प्राप्त हुआ, जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बन गया।

संस्कृति शाखा ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक संगठनों, प्रशासन, पुलिस विभाग, मीडिया प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों, अभिभावकों एवं नगरवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में यह बाल कांवड़ यात्रा मुजफ्फरपुर की एक गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा के रूप में स्थापित होगी और प्रत्येक वर्ष अधिक भव्यता एवं जनसहभागिता के साथ आयोजित की जाएगी।

इस कार्यक्रम में हमारे शहर की मेयर निर्मला साहू, उपमीर मोनालिसा , केपी पप्पू भैया आदि ने शामिल होकर हमारी संस्था का मान बढ़ाया।  इस कार्यक्रम में अध्यक्ष पूनम गट्टानी, सचिव प्रीति टेकरीवाल,कार्यक्रम संयोजिका शिल्पी केजरीवाल- पूजा बरोलिया, मीडिया प्रभारी स्वाति गाडिया एवं संस्कृति की सभी सदस्य शामिल रही।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *