Press "Enter" to skip to content

अति व्यस्ततम चौक के पास प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

सीतामढ़ी शहर के अति व्यस्ततम मेहसौल चौक के पास शनिवार की रात अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बेखौफ अपराधियों ने चर्चित कारोबारी रजी अहमद खान के पुत्र वसीम अहमद खान उर्फ पुट्टु खान (50) की गोली मारकर हत्या कर दी.

खून से लथपथ खान को शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दो गोलियां मारी हैं. एक गोली सिर में लगी है. सूचना मिलने पर एसपी अमित रंजन, सदर एसडीपीओ-1 राम कृष्णा, साइबर डीएसपी आलोक कुमार, नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह व मेहसौल थानाध्यक्ष फेराज हुसैन पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की.

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. मेहसौल थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में शुभचिंतकों व परिवारजनों की भीड़ जमा है. घटना से गुस्साए लोगों ने रात्रि करीब 10.15 बजे मेहसौल चौक जाम कर दिया.

रात्रि 9 बजे के करीब वसीम अनवर खान उर्फ पुटू खान अपने घर की तरफ जा रहे थे. इसी बीच अपाचे बाइक सवार तीन अपराधी पीछा करते उनके मकान के गेट के पास घेरकर सिर में गोली मार दी. गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़े. गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग खून से लथपथ वसीम अनवर खान उर्फ पुटू खान को रिंग बांध स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से रेफर कर दिया गया. फिर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गये. जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

शहर के सबसे व्यस्ततम चौक व थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर खुलेआम गोलीबारी की घटना से लोगों मे भय व गुस्से का माहौल है. एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान की कोशिश हो रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *