Press "Enter" to skip to content

चिराग पासवान को मिली बम से उड़ाने की धमकी, साइबर थाना में शिकायत

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने व जान से मारने की धमकी मिली. यह धमकी इंस्टाग्राम के माध्यम से चिराग पासवान को दी गयी थी.

जिस इंस्टाग्राम अकाउंट से चिराग को यह धमकी दी गयी थी, उसका नाम ‘मेराज इदिसी’ बताया जा रहा है. इसको लेकर आरोपी के खिलाफ में पटना साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी गयी है. इस बात की जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने शुक्रवार की रात सवा दस के करीब दी थी.

लोजपा सांसद अरुण भारती ने आज पोस्ट कर राज्य सरकार से चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने लिखा है कि अप्रत्याशित हार के डर से राजद के आपराधिक तत्व जो बिहार में जंगलराज 2.0 लाना चाहते हैं, बौखलाहट में अब चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर बम से उड़ाने की धमकियां देने लगे हैं.

पार्टी प्रवक्ता डॉ. भट्ट की ओर से दर्ज प्राथमिकी में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और मामले में संलिप्त अपराधी को तत्काल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग सरकार और प्रशासन से की गई है.

राजेश भट्ट ने आगे कहा कि यह सिर्फ जनप्रतिनिधि और लोकतंत्र पर हमला ही नहीं, बल्कि दलित नेतृत्व पर भी कुठाराघात है. जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह से भी चिराग पासवान की सुरक्षा इंतजाम को और भी मजबूत करने की मांग की है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *