Press "Enter" to skip to content

अब शिक्षकों की स्कूलों में प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी

दरभंगा जिले में शिक्षकों के स्थानांतरण एवं हेड टीचर तथा हेड मास्टरों की नियुक्ति के बाद छात्र-छात्राओं के अनुपात में अब शिक्षकों की स्कूलों में प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया गया है. यह प्रतिनियुक्ति नजदीक के विद्यालय से किया जा सकेगा.

माध्यमिक शिक्षा निदेशक दिनेश कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि विशेष समस्याओं से ग्रसित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से स्थानांतरण के लिए ई शिक्षा पोर्टल पर अभ्यावेदन प्राप्त किया गया तथा शिक्षकों की स्थानांतरण की कार्रवाई की गई. स्थानांतरण के बाद यह संभावना है कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नामांकन के अनुरूप किसी खास विषय के शिक्षकों की कमी हो सकती है.

शिक्षकों का होगा विद्यालयवार आकलन
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने स्थानांतरण के उपरांत शिक्षकों का विद्यालयवार आकलन करने को कहा है. स्थानांतरण के उपरांत अब विद्यालयों में वास्तविक रूप से कार्यरत शिक्षक कितने बचे हैं और कितने शिक्षकों द्वारा अभी तक योगदान किया जाना शेष है. इसकी जानकारी प्राप्त की जायेगी. स्थानांतरण के बाद जिन विद्यालयों में निर्धारित मानक के अनरूप शिक्षक नहीं हैं, उनमें निकटतम विद्यालय, जहां मानक से अधिक शिक्षक हैं, उनकी प्रतिनियुक्ति की जायेगी. प्रतिनियुक्ति शिक्षकों की इंट्री इ शिक्षा कोष पोर्टल पर की जायेगी.

स्थानांतरण की प्रक्रिया पर लगेगा विराम
माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश के बाद ऐसा लग रहा है कि फिलहाल स्थानांतरण की प्रक्रिया स्थगित रहेगी. शिक्षकों की कमी को देखते हुए उनकी प्रतिनियुक्ति की जायेगी. प्रभाव व अर्थ के बल पर वर्षों से प्रतिनियुक्ति का खेल चलता रहा है. बड़ी मशक्कत के बाद इस पर रोक लगी थी. किंतु, फिर से प्रतिनियुक्ति अब की जा सकेगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *