Press "Enter" to skip to content

सावन में कांवरियों की सुविधा के लिए इंद्र वर्षा की व्यवस्था

श्रावणी मेला के शुभारंभ में अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में कांवरिया पथ से लेकर मेला क्षेत्र तक में होने वाली तैयारियां अंतिम चरण में हैं. श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई खास इंतजाम किए जा रहे हैं.

दुम्मा से खिजुरिया तक कांवरिया पथ पर गंगा बालू बिछाने का काम शुरू हो गया है. दुम्मा से कलकतिया धर्मशाला के बीच कई जगह पर गंगा का बालू बिछाया जा रहा है. इससे कांवरियों के पैर में पैदल चलने के कारण छाले नहीं पड़ेंगे.

जानकारी के अनुसार, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने ठेकेदारों को 10 जुलाई तक पूरे कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का काम पूरा करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कांवरिया पथ पर शौचालय, पेयजल व इंद्रवर्षा की व्यवस्था का काम भी अंतिम चरण पर है.

कांवरियों को धूप से राहत देने के लिए कुल 20 जगह पर इंद्र वर्षा लगाये जा रहे हैं. सुबह आठ से शाम पांच बजे तक इंद्र वर्षा की जायेगी. हर 400 मीटर की दूरी में इंद्र वर्षा की व्यवस्था की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DEOGHARMore posts in DEOGHAR »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *