राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा कि पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को ‘भारत की अपराध राजधानी’ बना दिया है। उन्होंने कहा, ‘आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां आम बात हो गया है और सरकार पूरी तरह नाकाम है।’

पटना के मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या से बिहार सरकार और राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, वहीं विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को ‘भारत की अपराध राजधानी’ बना दिया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा कि पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को ‘भारत की अपराध राजधानी’ बना दिया है। उन्होंने कहा, ‘आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां आम बात हो गया है और सरकार पूरी तरह नाकाम है।’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘बिहार के भाइयो और बहनो यह अन्याय अब और नहीं सहा जा सकता। जो सरकार आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती वह आपके भविष्य की जिम्मेदारी भी नहीं ले सकती।’ उन्होंने कहा, ‘हर हत्या, हर लूट, हर गोली- एक चीख है बदलाव की। अब वक्त है एक नए बिहार का जहां डर नहीं, तरक्की हो। इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है।’

Be First to Comment