Press "Enter" to skip to content

ननिहाल से लौट रहे बाइक सवार युवक की दुर्घटना में हुई मौत

समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के विश्वा गंगौली स्थित गायघाट पुल के समीप बिथान बखरी मार्ग में मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.

मृतक की पहचान सीमावर्ती बेगूसराय जिला के बखरी थाना क्षेत्र के खखरुआ गांव के वार्ड 11 निवासी कारी यादव के 20 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रुप में हुई है. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची.

जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिला के बखरी थाना क्षेत्र के गंगौली खखरुआ गांव निवासी राजीव कुमार का समस्तीपुर जिला के बिथान थाना क्षेत्र के पुसहो गांव में ननिहाल है. परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह राजीव ननिहाल से बाइक चलाकर अपने घर लौट रहा था. इस क्रम में वह बिथान बखरी मार्ग में गायघाट पुल के समीप दुर्घटना में गंभीर रुप से जख्मी हो गए.

स्थानीय लोगों से परिजनों को घटना की जानकारी मिली. परिजन घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि गंभीर हालत में कुछ स्थानीय लोग उसे ई रिक्शा से अस्पताल ले जा रहे थे. अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत गयी.

मृतक के चाचा सुनील यादव ने बताया कि राजीव महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करता था. एक माह पूर्व अपने घर आया था. पिछले शुक्रवार को उसकी पुत्री का छठिहार था. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. इधर, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद स्थानीय पुलिस ने परिजनों को मृतक का शव सुपुर्द कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *