मोतिहारी में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी. तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया. मृतका बाइक पर सवार होकर अपने मायके जा रही थी, जहां एक शादी समारोह में शामिल होना था. लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार बन गयी. इस हादसे ने शादी की खुशी को मातम में तब्दील कर दिया.

महिला बाइक से अपने मायके जा रही थी. शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही महिला को ढाका बाज़ार में ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उसकी मौत हो गई.


घटना के पीछे की वजह को लेकर बताया जा रहा है कि चालक अपनी ट्रक को बैक कर रहा था. इसी दौरान महिला ट्रक की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.


घटना से अफरातफरी मच गयी. देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. लोग आक्रोशित होकर ट्रक में तोड़फोड़ करने लगे. किसी तरह से ट्रक चालक अपनी जान बचा कर वहां से फ़रार हो गया.



इधर, सूचना मिलने के साथ ही ढाका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका की पहचान ढाका थाना क्षेत्र की रहने वाली 50 वर्षीय महिला शफीना खातून के रूप में हुई है.



आस-पास के लोगों के अनुसार सफीना के मायके में शादी थी. जिसमें शामिल होने के लिए वह बाइक से जा रही थी. तभी ढाका बाज़ार में थाना के पास चालक ट्रक बैक कर रहा था. ट्रक के पिछले चक्का के चपेट में आकर महिला बाइक से गिरी और ट्रक का चक्का उसके सिर पर चढ़ गया. उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई.





















Be First to Comment