इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। शिलॉन्ग पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में इंदौर के प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स और एक सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार शामिल हैं। इन दोनों पर हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने और मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी का बैग नष्ट करने में मदद करने का आरोप है। इन ताजा गिरफ्तारियों के साथ अब तक इस केस में कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।



अतिरिक्त डीसीपी (क्राइम) राजेश डंडोतिया ने बताया कि SIT पिछले कई दिनों से इंदौर में जांच कर रही थी और सबूतों के आधार पर सिलोम और बलवीर को हिरासत में लिया गया। दोनों को इंदौर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 जून तक ट्रांजिट रिमांड पर शिलॉन्ग पुलिस को सौंपा गया।



जांच में सामने आया है कि सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग में पति राजा की हत्या के बाद इंदौर लौटकर हीराबाग इलाके में एक किराए के फ्लैट में शरण ली थी। उसी फ्लैट में एक बैग छुपाया गया था, जिसमें कथित तौर पर ज्वेलरी, पिस्टल और एक लैपटॉप था। सोनम ने 8 जून को गाजीपुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।























Be First to Comment