Press "Enter" to skip to content

सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

अखिल भारतीय युवा कॉंग्रेस का गया समाहरणालय पर विशाल प्रदर्शन के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां ‌दी. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जून को कॉंग्रेस- युवा कॉंग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में बेरोजगारी के खिलाफ महती आवश्यकता आमसभा का आयोजन किया गया.

इसके बाद राजेंद्र आश्रम से विशाल प्रदर्शन निकला जो समाहरणालय पहुचने पर वहां पहले से मौजूद मजिस्ट्रेट, सैकड़ों पुलिस से बहुत देर तक नोक झोंक होने के उपरांत सैकड़ों नेताओं को दंगा नियंत्रक वाहन से एवं पैदल सिविल लाइन थाना में डिटेन किया तथा बाद में बॉन्ड भरवा कर छोड़ा गया.

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के सचिव झारखण्ड के बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि आज देश, प्रदेश में बेरोजगारी का आलम यह है कि प्रति मिनट तीन बेरोजगार आत्म हत्या करने को उतारू है. बिहार में जब भी महागठबंधन की सरकार रही बेरोजगारों को नौकरी उनकी पहली प्राथमिकता रही. आज बिहार प्रदेश के 25 जिलों के 45 विभिन्न विभागों में रिक्त पांच लाख पद को अविलंब बहाली करने, सभी ठेका, दैनिक भोगी कर्मचारियों, आँगनबाड़ी सहायिका, सेविका,  रसोइया, आशा  पद पर बिहार में कार्यरत लाखों लाख महिलाओ की वर्षों पुरानी मांगे पूरी किया जाय.

राजस्थान युवा कॉंग्रेस के लोकप्रिय अध्यक्ष,  विधायक तथा कार्यक्रम के पर्यवेक्षक अभिमन्यु पुनिया ने कहा कि बिहार  की डबल इंजन की नीतीश सरकार दिन रात अपने आका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने में लगे हैं, बिहार में देश के छात्र नौजवानों की आवाज राहुल गांधी बिहार में 26 दिनों तक  चलें नौकरी दो, पलायन रोको पदयात्रा मे बेगूसराय सराय में कन्हैया कुमार के साथ शामिल होकर छात्र नौजवानों का हौसला बढ़ाने का काम किए हैं.कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार ने किया तथा संचालन विपिन बिहारी सिन्हा ने किया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *