Press "Enter" to skip to content

750 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य, 15 कलस्टर बनाये गये

समस्तीपुर जिले में 750 हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य है. इसके लिये 15 कलस्टर बनाये गये हैं. जिसमें 1875 किसान जुड़े हैं. जिन्हें प्राकृतिक खेती का लाभ मिलेगा.

पटोरी के धमौन, मोहनपुर के माधोपुर सरारी, जलालपुर, धरनीपट्टी पश्चिमी, विशनपुर बेरी, मोहिउद्दीननगर के रासपुर पतसिया पूरब, रासपुर पतसिया पश्चिम, हैरल, कुरसाहा, पूसा के चंदौली, विद्यापतिनगर के शेरपुर ढेपुरा, बालकृष्ण मरवा, मउ धनेशपुर दक्षिणी, वाजिदपुर तथा वारिसनगर के रामपुर विशनपुर में क्लस्टर का चयन किया गया है.

प्राकृतिक खेती पूरी तरह रसायन मुक्त खेती है. इसमें पशुधन एकीकृत प्राकृतिक खेती के तौर तरीके और भारतीय पारंपरिक ज्ञान में निहित विविध फसल प्रणालियों को शामिल किया गया है. प्राकृतिक खेती के कई फायदें हैं, इससे मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार होगा वहीं अधिक जलवायु लचीलापन के साथ किसान के लिये इनपुट लागत में कमी आयेगी.

प्राकृतिक खेती में पशुधन मुख्य रूप से गाय की स्थानीय नस्ल, कृषि उपादानों जिसमें बीजामृत, जीवामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र, दशपर्णी, बहु-फसल प्रणाली, मानसून पूर्व शुष्क बोआई, बायोमास आधारित मल्चिंग पारंपरिक बीजों का उपयोग किया जाता है.

खाद्य पदार्थों की घटती गुणवत्ता, भूमि के नष्ट हो रहे प्राकतिक गुण को बचाने तथा रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग पर रोक लगाने के लिये प्राकृतिक खेती बेहद जरूरी है.किसानों को प्राकृतिक खेती में सहायता देने के लिये प्रति क्लस्टर दो कृषि सखी रहेगी.

कृषि सखी को पांच हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे.उन्हें मोबाइल खरीदने के लिये चार रुपये मिलेंगे. कृषि सखी किसानों को प्राकृतिक खेती के लिये प्रशिक्षित भी करेंगे.जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निगरानी समिति होगी. वहीं प्रखंड स्तर पर बीडीओ की अध्यक्षता में निगरानी समिति होगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *