Press "Enter" to skip to content

यहां कार्यशाला में बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में प्लस टू नन्दकिशोर उच्च विद्यालय के सभाभवन में बीडीओ ललन कुमार चौधरी ने तृतीय चरण में विधानसभास्तरीय बीएलओ प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उदघाटन किया.

तृत्तीय चरण में 78 कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के बूथ संख्या 101 से 150 तक के 50 बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया.

बीडीओ ने कहा कि बीएलओ राष्ट्रीय चुनाव आयोग का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसलिए किसी भी चुनाव में बीएलओ की अहम भूमिका होती है. उन्होंने बीएलओ से विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया.

बताया कि भारत निर्वचान आयोग के द्वारा अब मतदाता का नाम दूसरे बूथ पर स्थानांतरण, दिव्यांगता चिन्हित, लिंग, उम्र, नाम संशोधन व नष्ट व खो गए इपिक के लिए एकमात्र प्रपत्र आठ का ही प्रयोग करना है.

उन्होंने वोटरों के घर-घर जाकर संपर्क कर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही एक अक्तूबर को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले नये मतदाता का नाम जोड़ने, त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने का निर्देश दिया.

मास्टर ट्रेनर के रुप में मो. मोइन अंसारी व प्रशांत कुमार ने दो सत्र में सहभागी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया. मौके पर कुशेश्वरस्थान के बीएलओ प्रभारी संतोष कुमार सिंह, जयचन्द्र झा, रमणजी ठाकुर सहित अनेक बीएलओ मौजूद थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *