Press "Enter" to skip to content

इंडिया में IPL और बिहार में BPL

बिहार अपने खेलाें के स्तर काे लगातार बढ़ा में लगा है। इसके तहत अब बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर बिहार प्रीमियर लीग (बीपीएल) के आयोजन की घोषणा की है।

यह टी-20 फॉर्मेट का भव्य टूर्नामेंट 1 जून से 25 जून 2025 तक पटना के ऊर्जा ग्राउंड में खेला जाएगा, जिसमें छह टीमें भाग लेंगी। इसके लिए बीसीए ने फ्रेंचाइजी पार्टनर बनने के इच्छुक व्यक्तियों और कंपनियों से रुचि पत्र (ईओआई) मांगे हैं।

आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 7 मई निर्धारित की गई है। शाम 5 बजे तक इच्छुक आवेदक अपना प्रस्ताव ईमेल के माध्यम से info.bpl@biharcricketassociation.com पर भेज सकते हैं।

इस टूर्नामेंट में टीमों की न्यूनतम बोली राशि 5 करोड़ रुपये प्रति वर्ष तय की गई है। जो इसे बिहार की अब तक की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बनाता है। प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 50 लाख रुपये की ब्याज मुक्त सुरक्षा राशि भी जमा करनी होगी, जो टूर्नामेंट के समापन के बाद वापस की जाएगी।

बीपीएल में सभी छह टीमें बिहार के प्रमुख शहरों के नाम पर होंगी। इन नामों को बीपीएल की गवर्निंग काउंसिल अंतिम मंजूरी देगी। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण जिओ सिनेमा पर किया जाएगा।

बीपीएल इससे पहले 2021 में बिहार क्रिकेट लीग (बीसीएल) का आयोजन कर चुकी है, जिसे 29 देशों में 60 लाख से अधिक दर्शकों ने देखा था। इस बार बीपीएल के नाम और नए फॉर्मेट के साथ इसे और भव्य बनाने की तैयारी है। जाे बिहार के लिए गर्व की बात है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CricketMore posts in Cricket »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *