Press "Enter" to skip to content

मोबाइल के चक्कर में लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम

बिहार के पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र में मोबाइल की लत ने एक 17 वर्षीय किशोरी की जान ले ली. मृतका काजल कुमारी ने मां की डांट के बाद कमरे में जाकर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार, मां रानी देवी बाजार जाते समय ने घर की सफाई और भोजन बनाने को अपनी बेटी से कहा था. लेकिन जब वह बाजार से लौटीं तो देखा कि काजल मोबाइल चला रही है. ना घर की सफाई हुई है और ना ही खाना बना हुआ है.

इसी बात से नाराज होकर उन्होंने बेटी को डांट दिया. डांट के कुछ ही देर बाद, मां पड़ोसी के बुलावे पर बाहर चली गईं. तभी गुस्से और आहत भावनाओं में डूबी काजल ने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

कुछ ही देर बाद जब मां घर लौटी तो बेटी को कमरे में फंदे से झूलता देख चीख पड़ी. घरवालों ने आनन-फानन में काजल को पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतका के पिता सन्नी राय ने बताया कि काजल को मोबाइल चलाने की लत थी और इसको लेकर घर में पहले भी कई बार विवाद हो चुका था. परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *