Press "Enter" to skip to content

केला में रोग का खेला रोकने को किसानों ने निकाला जुगाड़

सबौर कृषि विज्ञान केंद्र सबौर में केला के फसल में रोग की रोकथाम और प्राथमिक उपचार के लिए किसानों एवं वैज्ञानिकों के बीच कार्यशाला का आयोजन किया गया।

वर्ष 2023 में कृषि विज्ञान केंद्र सबौर द्वारा फाॅर्म ट्रायल के अंतर्गत आइसीएआर फ्यूजीकांट ट्राइकोडर्मा को कुछ चयनित किसानों ने इसका सफल ट्रायल किया।

इन किसानों ने ट्रायल के अंतर्गत प्रारंभिक अवस्था में केला लगाते समय पौधे एवं गड्ढे का उपचार किया। बताया गया कि इसमें 200 लीटर पानी में चार किलोग्राम आइसीएआर फ्यूजीकांट, आधा किलोग्राम गुड़ मिलकर 72 घंटे तक इसे लगातार चलाते रहते हैं।

इन सभी कार्यों का संपादन छाया वाले स्थान में करना चाहिए। घोल तैयार होने के बाद पौधा को इस घोल में डूबा कर रखते हैं। पुनः केला लगाने के बाद घोल को गड्ढे में भी प्रवाहित करते हैं।

बताया कि ध्यान रखना है कि इसे किसी भी प्रकार के रासायनिक उर्वरक एवं रसायन के साथ प्रयोग में नहीं लाना चाहिए। अगर किसान रासायनिक उर्वरक एवं रसायन का प्रयोग करते हैं तो कम से कम 15 दोनों का अंतराल रखना चाहिए।

स्टाइल की देखभाल के लिए आइसीएसएच के निदेशक डॉ. टी दामोदरन ने किसानों के साथ समय-समय पर जूम मीटिंग के जरिए जुड़ते हैं। किसानों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

भागलपुर में केला का उत्पादन मुख्यतः खरीक, नवगछिया, गोपालपुर, बिहपुर में बड़े पैमाने पर हो रही है। यह ट्रायल पनामा बेल्ट से परेशान किसानों के लिए एक बहुत बड़ी औषधि के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »
More from What's NewMore posts in What's New »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *