‘हर घर नल जल’ योजना के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) जीरो ऑफिस डे अभियान चला रहा है। इसके तहत 15 हजार 609 जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण किया गया है।

श15 हजार 286 योजनाएं क्रियाशील, 213 योजनाएं असंतोषजनक, 274 योजनाएं बंद पाई गईं।
बंद जलापूर्ति योजनाओं में से 128 योजनाओं को दोबारा चालू करवा लिया गया है।

असंतोषजनक और वर्तमान में बंद कुल 146 योजनाओं को 24 घंटे के अंदर में सुधारने के लिए मुख्यालय ने चेतावनी दी है।

पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि जलापूर्ति योजनाओं से जुड़ी शिकायत मिलने पर विभाग निर्धारित समय सीमा में उसका समाधान करता है। इसकी जानकारी एमआईएस पर दर्ज की जाती है।

इस अभियान से उन क्षेत्रों तक भी पहुंचा जा रहा है जहां से कोई प्रत्यक्ष फीडबैक नहीं मिलता था। अभियान में बंद योजनाओं को 24 घंटों के भीतर दोबारा चालू करने का निर्देश दिया है।


Be First to Comment