Press "Enter" to skip to content

खुशखबरी! अब 10 पेड़ के साथ रुपए भी मिलेंगे, बस लाइसेंस होना चाहिए

बिहार सरकार ने पासी समाज के लिए एक और खुशखबरी दी है। अब पेड़ मालिक और नीरा उत्पादक यानी पासी को भी पैसा डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा।

बिहार के मुजफ्फरपुर के छाता चौक स्थित मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के ऑफिस में उपायुक्त विकास कुमार सिन्हा ने जीविका की डीपीएम मनीषा के साथ बैठक की। उन्होंने नीरा और उसके उत्पाद को लेकर समीक्षा बैठक की।

उपायुक्त विकास कुमार सिंह ने बताया कि अब पेड़ मालिक और नीरा उत्पादक यानी पासी को भी पैसे मिलेंगे। तीन रुपए प्रति लीटर की रेट से पेड़ मालिक को एक पेड़ का देय होगा।

वहीं आठ रुपए प्रति लीटर की दर से पासी को देय होगा।वहीं एक पासी को अधिकतम दस पेड़ मिलेंगे। सिर्फ लाइसेंसधारी ही काम कर सकेंगे। उपायुक्त ने आगे बताया कि विभाग जीविका को राशि भेजेगा। इसके बाद लाभुकों तक डीबीटी के माध्यम से पैसे भेजने की जिम्मेदारी जीविका की होगी।

उपायुक्त ने नीरा उत्पादकों को इससे प्रोत्साहन मिलने और रोजगार मिलने की बात बताई। मीटिंग में नीरा नियमावली 2017 के बारे में चर्चा की गई। साथ ही पेड़ मालिक और नीरा उत्पादक के बीच एग्रीमेंट होने के बाद ही काम करने की बात बताई गई।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DRINKSMore posts in DRINKS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *