Press "Enter" to skip to content

“मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है”

सरकार से अलग होते ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी शुरू हो गई है। सीएम नीतीश कुमार को बीमारू मुख्यमंत्री भी कहने लगे हैं। 

पूर्व सांसद प्रिंस राज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बीमारू मुख्यमंत्री हो गए है। उनका इलाज न बिहार के किसी डॉक्टर से होगा और न किसी भी देश के बड़े डॉक्टर से होगा। उनका इलाज आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता करने वाली है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार दलित विरोधी सरकार चल रही है। इस सरकार को किसी से कोई मतलब नहीं है, चाहे वह हमारे अल्पसंख्यक समुदाय के भाई हों या दलित हों, किसी से कोई लेना देना नहीं है।

प्रिंस ने कहा कि इनको (नीतीश कुमार) सिर्फ और सिर्फ अपन ई कुर्सी बचाने से मतलब है। अब सबका असली चेहरा सामने आ गया है। अब आगे कोई भी अल्पसंख्यक और दलित भाई इनलोगों का साथ नहीं देने वाला है।

लोक सभा चुनाव 2024 के समय राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा था कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। अब इसी बात को पूर्व सांसद प्रिंस राज ने दुहराया है।

उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक लाभ लेने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। इससे पूर्व भी 2020 के चुनाव से पहले भी इसी तरह का षडयंत्र रचा गया था। पांच वर्ष बाद फिर से वही नाटक किया जा रहा है। यह बात उन्होंने दरभंगा में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *