Press "Enter" to skip to content

तिरंगे के रंग में रंगा रेलवे स्टेशन

भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान भारतीय सेना की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया गया. जिसके बाद इसकी सफलता को लेकर अब तक भारतीय सेना की पीठ थपथपाई जा रही है.

इस बीच पूर्व मध्य रेलवे की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया. पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले प्रमुख रेलवे स्टेशनों को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है. ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों को मिली सफलता के लिए उन्हें सम्मानित किया गया.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारतीय सेना की ओर से अंजाम दिया गया. पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया.

इसके बाद  भारतीय सेना की जमकर वाहवाही हो रही है. ऐसे में ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की माने तो, पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, जयनगर, मधुबनी, सहरसा, सरस्वती चंद्र, झाझा, समस्तीपुर, डीडीयू, गया, हाजीपुर, दरभंगा, बापूधाम मोतिहारी और सोनपुर उन प्रमुख स्टेशनों में शामिल हैं, जिसे भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए तिरंगे की रौशनी से जगमगा दिया गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHUBANIMore posts in MADHUBANI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *